Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

18th October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- पहली शादी छिपाई, ₹210 करोड़ की संपत्ति के आरोपों की जांच करा लें; शिकायत वापस लेने का दबाव ‘मीठी धमकी’

बेटे से लिपटे मिले पिता, दूसरे बिस्तर पर मां 2 बच्चों के साथ थी मृत; 3 एंगल पर जांच

गला घोंटकर मार डाला; गुस्साए लोगों ने किया 3 घंटे चक्काजाम, थाने में घुसने की कोशिश

ऐतिहासिक मुरिया दरबार में होंगी शामिल, मांझी-चालकी समुदाय से करेंगी मुलाकात

प्रेमी को भी फांसी, 547 दिन बाद फैसला; मेरठ में 3 दिन में 4 को मौत की सजा

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टी बढ़ी : अब 6 से 11 नवंबर तक 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज; संशोधित आदेश जारी

News Affair Team

Sat, Oct 17, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ा दी गई हैं। अब प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक लगातार 6 दिन अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले जारी शैक्षणिक कैलेंडर में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है।

16 अक्टूबर 2026 को उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह संशोधन प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों पर भी लागू होगा।

पहले 5 दिन की थी छुट्टी, अब 6 दिन का अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश के लिए 6 से 10 नवंबर तक कुल 5 दिन निर्धारित किए थे। अब राज्य शासन ने इस अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी कर दी है।

संशोधित आदेश के अनुसार, छुट्टियां 11 नवंबर तक रहेंगी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली के अवसर पर परिवार के साथ समय बिताने और त्योहार की तैयारियों के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलेगा।

किन संस्थानों में लागू होगा आदेश?

दीपावली अवकाश की संशोधित अवधि इन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी:

  • प्रदेश के सभी शासकीय स्कूल

  • अनुदान प्राप्त स्कूल

  • गैर अनुदान प्राप्त स्कूल

  • डीएड महाविद्यालय

  • बीएड महाविद्यालय

  • एमएड महाविद्यालय

स्कूल शिक्षा विभाग के इस फैसले से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन