Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th October 2026

ब्रेकिंग

इनके मॉडल बताते हैं कि लोगों के खर्च और कंपनियों के फैसलों से कैसे बदलती है अर्थव्यवस्था

सितंबर में खुदरा दर 5.54% पहुंची; प्याज की महंगाई 108% के पार, खाने-पीने की चीजें 7.74% महंगी

फोटोशूट का झांसा देकर धकेलते थे देह व्यापार में; छत्तीसगढ़ की 39 साल की महिला गिरफ्तार

13 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; एयर इंडिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

धामी कैबिनेट के 13 फैसले; हरिद्वार में दूसरा मेडिकल कॉलेज; बाढ़ क्षेत्र में निर्माण पर नियंत्रण

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव : दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी वाले अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन; 2,292 पदों पर भर्ती जारी

News Affair Team

Mon, Oct 12, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 को लेकर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। अब दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने हाईकोर्ट के आदेश के पालन में भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी किया है।

यह भर्ती राज्य की शासकीय शालाओं में सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों के लिए चल रही है। इनमें ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1,497 पद शामिल हैं। हालांकि, इन श्रेणियों के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अलग से जारी करेगा।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदले पात्रता के प्रावधान

सहायक शिक्षक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 24 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद भर्ती से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर 2026 को निर्णय दिया। इसी के पालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने विज्ञापन में संशोधन किया है।

यह मामला याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026, मीनाक्षी मंगलकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य से संबंधित है।

जारी शुद्धि पत्र में समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुरूप सहायक शिक्षक पद के लिए उपयुक्त दिव्यांगता श्रेणियों में ब्लाइंड (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) को शामिल किया गया है। साथ ही विस्तृत विज्ञापन की कंडिका 05 के उपखंड (iv) को विलोपित किया गया है।

ई-संवर्ग में 795 और टी-संवर्ग में 1,497 पद

भर्ती के तहत दोनों संवर्गों में कुल 2,292 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

  • ई-संवर्ग: 795 पद

  • टी-संवर्ग: 1,497 पद

  • कुल पद: 2,292

ई-संवर्ग में रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़ और बिलासपुर जिले शामिल हैं।

वहीं टी-संवर्ग में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद और बालोद जिले शामिल हैं।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की तारीख अलग से आएगी

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन की तारीख छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से अलग से घोषित की जाएगी।

दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों का समूहवार और श्रेणीवार वितरण सामान्य प्रशासन विभाग के 5 मार्च 2019 के निर्देशों के अनुरूप रखा गया है। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित और बहुदिव्यांगता से संबंधित समूहों के लिए आरक्षित पदों का विवरण शामिल है।

भर्ती विज्ञापन की बाकी शर्तें पहले जैसी रहेंगी

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, संशोधन केवल संबंधित पात्रता प्रावधानों के लिए किया गया है। 24 जुलाई को जारी विस्तृत विज्ञापन की बाकी शर्तें और कंडिकाएं पहले की तरह लागू रहेंगी। अब दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन की नई तारीख के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन