Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

25th August 2026

ब्रेकिंग

आंतें बोरी में भरीं, आधा लीवर-किडनी गायब; पत्नी बोली- ‘सिर पर काली माता आ गई थी’

बनेगा डिजिटल ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ पोर्टल; खोए लोगों-सामान का रिकॉर्ड होगा एक जगह

प्रोफेसर पिता ने DM से की शिकायत; बोले- बीमारी हुई तो जिम्मेदार कौन?

56 साल का इंतजार खत्म, सितंबर में उद्घाटन; 13 दिन चलेगा भारतीय संस्कृति का उत्सव

MP में 62 KM पैदल कलेक्टर से मिलने निकले छात्र; हॉस्टल की बदहाली समेत कई शिकायतें

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट : बिजली गिरने से महिला की मौत, नदी में बहने से 3 बच्चों की जान गई; 7 दिन बारिश का दौर

News Affair Team

Mon, Aug 24, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगह गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

बारिश के बीच हादसों का सिलसिला भी सामने आया है। मुंगेली में खेत से लौट रही महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बलरामपुर में नदी का एनीकट पार करते समय एक युवक बह गया, जिसकी तलाश जारी है।

मुंगेली में महिला पर गिरी बिजली

मुंगेली में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो सामने आया है। 46 वर्षीय गीता बाई खेत में काम करने के बाद घर लौट रही थीं। पंडरभठ्ठा मेन रोड पर वह सिर पर बर्तन रखकर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बिलासपुर में नदी के तेज बहाव में बहे 3 बच्चे

बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई। तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उधर बलरामपुर के रामानुजगंज में कन्हर नदी का एनीकट पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

रायपुर में दो घंटे तेज बारिश, नाले में फंसे युवक को बचाया

रायपुर में रविवार दोपहर करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर के पास नाले में एक युवक फंस गया। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर खींचकर सुरक्षित बचा लिया।

आज कई इलाकों में बारिश और थंडरस्टॉर्म का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने के साथ कुछ दौर में बारिश या थंडरस्टॉर्म होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश

सबसे ज्यादा बारिश कोटाडोल में 110 मिमी दर्ज की गई। रामचंद्रपुर, तोकापाल और करपावंड में 80-80 मिमी बारिश हुई। छुरा और नांगुर में 70-70 मिमी, जबकि सुकमा, लोरमी, केशकाल और बस्तर के कई हिस्सों में करीब 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर सिटी, अंबिकापुर, राजनांदगांव, बीजापुर, डोंगरगढ़ समेत कई इलाकों में करीब 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

अंबिकापुर सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 32.4°C दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 21.6°C रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 31°C, बिलासपुर में 31.8°C, दुर्ग में 29.9°C और जगदलपुर में 24.7°C दर्ज किया गया।

अगले 7 दिन बारिश से राहत की उम्मीद कम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश और थंडरस्टॉर्म की स्थिति बन सकती है।

अगले सात दिनों के दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश की तीव्रता क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग रह सकती है।

मानसून में 8% बारिश कम, 7 जिलों में स्थिति चिंताजनक

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 22 अगस्त तक औसतन 778 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 844.8 मिमी है। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 8% कम बारिश हुई है। हालांकि जिलों में बारिश का वितरण समान नहीं है। कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि 7 जिलों में कमी बनी हुई है।

सरगुजा में 42% कम बारिश

सरगुजा में 22 अगस्त तक 502.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 872.3 मिमी है। यहां बारिश सामान्य से 42% कम है। बेमेतरा में सामान्य से 41%, कांकेर में 40%, जशपुर में 34%, बस्तर में 27%, कोंडागांव में 23% और सुकमा में 20% कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और तेज बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन