Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

छत्तीसगढ़ में कब्र खोदकर निकाली गई लाश : पुलिस ने दफन दिया था, परिजनों के आने पर बाहर निकाला गया, शरीर पर मिले चोट के निशान

News Affair Team

Mon, Oct 21, 2024

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल पहाड़ में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया था। लेकिन उसके परिजनों के आने के बाद कब्र खोदकर लाश निकाली गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि मिलुपारा के केनाडोंगरी पहाड़ी बांजीखोल पहाड़ी में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि, शव करीब 5-6 दिन पुराना है। उसमें कीड़े पड़ गए हैं।

उसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और दफना दिया। लेकिन सोमवार को उसके परिजन तमनार थाने पहुंचे। उसके कपड़ों और अन्य चीजों के आधार पर शव की पहचान बिछिनरा निवासी टिकेश्वर लोधा (19) के रूप में की गई।

कब्र खोदकर निकाली गई लाश

परिजनों ने पुलिस से पूछा कि लाश कहां है, तो दफना देने की बात कही। परिजन अपने बेटे का शव मांगने लगे, तब सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र को जेसीबी से खोदकर शव बाहर निकाला गया।

गले और सिर के पीछे चोट के निशान

तमनार पुलिस ने बताया कि, पोस्टमार्टम में उसके गले और सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका है। उसके पॉकेट में एक कागज के टुकड़े में मोबाइल नंबर मिला था। उसी में पता करने पर उसके परिजनों के बारे में जानकारी मिली, तो सूचना दी गई।

दर्ज नहीं थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि, युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। इससे पहले भी युवक घर से दो तीन दिन के लिए कहीं चले गया था, लेकिन बाद में वो खुद वापस आ गया था। यही सोचकर उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

शव की स्थिति को देखकर कराया दफन

तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद रहटगांवकर ने बताया कि, शव की स्थिति को देखकर उसे 3-4 दिन तक रखना होता है। लेकिन शव के कई हिस्सों में कीड़े लग गए थे। काफी दुर्गंध आ रही थी। तमनार अस्पताल में फ्रीजर नहीं होने के कारण उसे दफना दिया गया।

कार्यपालिक दंडाधिकारी से खनन की ली अनुमति

तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर ने बताया कि, शव को दफन करने के करीब एक घंटे बाद मृतक के परिजन पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कपड़े और अन्य आधार पर शिनाख्त की, तो कार्यपालिका दंडाधिकारी से अनुमति लेकर खनन कराया गया। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन