पहली बार / देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई, लगातार 18वें दिन बढ़ीं तेल की कीमतें

- डीजल की कीमत 48 पैसे बढ़े, पर पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ने से 12 पैसे का अंतर आया
- दिल्ली में पेट्रोल 79.76 रुपये और डीजल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई
नईदिल्ली. देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब डीजल की कीमतों ने पेट्रोल की कीमतों को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन डीजल की कीमत 48 पैसे बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले 12 पैसे ज्यादा हो गई है।
देश में लगातार 18वें दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये पर ही बरकरार है। वहीं डीजल के दाम बढ़ने के बाद कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ये इतिहास में पहली बार है जब देश में पेट्रोल की कीमत डीजल के मुकाबले कम हो गई है।
हालांकि ये स्थिति सिर्फ दिल्ली में है। देश के बाकी हिस्सों में अभी भी पेट्रोल के मुकाबले डीजल का रेट कम है। दिल्ली में बढ़ी कीमत का एक कारण वैट भी है। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान डीजल पर वैट की दर को बढ़ा दिया था।
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 79.76 | 79.88 |
मुंबई | 86.54 | 78.22 |
चेन्नई | 83.04 | 77.17 |
कोलकाता | 81.45 | 75.06 |
नोएडा | 80.57 | 72.03 |
लखनऊ | 80.46 | 71.94 |
पटना | 82.79 | 76.90 |
रायपुर / पंप से पेट्रोल की जगह निकल रहा पानी, लोगों ने किया जमकर हंगामा